Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Dec, 2023 10:06 AM
Jaunpur News: उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभायेगी। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य इंडिया गठबंधन करेगा। 20 दिसम्बर से हमारे...
Jaunpur News: उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभायेगी। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य इंडिया गठबंधन करेगा। 20 दिसम्बर से हमारे नेतृत्व में सहारनपुर जनपद से यूपी जोड़ो पद यात्रा की शुरू होने जा रही है। जिसका समापन लखनऊ में होगा। राय शिवापार गांव में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के घर पर नव विवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
संसद में हुए घटनाक्रम के बारे राहुल गांधी के बयानों को अजय राय ने ठहराया सही
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राय ने संसद में हुए घटनाक्रम के बारे राहुल गांधी के बयानों को सही ठहराते हुए कहा कि आज बेरोगारी, मंहगाई चरम पर है जिसके कारण पढ़े लिखे बेरोगार युवाओं को यह कदम उठाना पड़ा। ये कोई आतंकवादी नही है ये हमारे देश के युवा है, जिन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन भाजपा सांसद पर भी कारर्वाई होनी चाहिए, जिसने इन लड़को का पास बनाया था।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या पर भी सरकार को घेरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि बेरोगारी के कारण इन बच्चों ने मौत को गले लगाया है। जौनपुर शहर में सीवर लाइन बिछाने के कार्य में लगे मजदूर की दर्दनाक मौत पर दु:ख प्रकट करते हुए अजय राय ने इस कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है साथ यह भी आरोप लगाया कि इस भ्रष्टाचार में स्थानीय मंत्री भी लिप्त है। राय ने जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया कि इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करें तथा मृतक मजदूर को न्याय दिलाने का कार्य करें।