उत्तर प्रदेश में जल्द होंगी कांग्रेस और सपा की संयुक्त रैलियां, अविनाश पांडेय बोले-पिक्चर शुरू होने से पहले डरी हुई है भाजपा

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 May, 2024 07:49 AM

joint rallies of congress and sp will be held in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में दो लड़कों यानि राहुल और अखिलेश की जोड़ी जल्द रोड शो, जनसभा करतीं नजर आएंगी। राज्य में सपा और कांग्रेस की साझा रैलियां करने के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इनके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में दो लड़कों यानि राहुल और अखिलेश की जोड़ी जल्द रोड शो, जनसभा करतीं नजर आएंगी। राज्य में सपा और कांग्रेस की साझा रैलियां करने के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इनके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को इसके लिए तारीखें और स्थान तय करने को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत भी हुई है। शुरुआत में कन्नौज, कानपुर, बाराबंकी और लखनऊ में ऐसी रैलियां हो सकतीं हैं। कुछ सीटों पर बड़े नेताओं का प्रवास भी संभव है।

दोनों संगठनों के नेता कार्यक्रम को दे रहे अंतिम रूप
दरअसल, प्रत्याशियों की तरफ से आई मांग के मुताबिक रैलियों की संख्या, स्थानों और तारीखों का प्रस्ताव कांग्रेस ने सपा को भेजा है। सपा नेतृत्व तारीखों का अपने कार्यक्रम के मुताबिक आकलन कर रहा है और शीघ्र निर्णय सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी आदि की संयुक्त रैलियां एक साथ हो सकती हैं। इनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मंच पर नजर आ सकतीं हैं। वहीं, प्रचार में शामिल होने वाले नेताओं में राज बब्बर, मल्लिकार्जुन खरगे और दीपेंद्र हुड्डा के नाम भी हैं। जबकि, सपा की तरफ से अखिलेश के अलावा, प्रो. राम गोपाल, शिवपाल यादव और डिंपल यादव के नाम हैं।

UP Congress incharge Avinash Pandey says party leader committee taking to  BSP Chief Mayawati | UP Politics: इन्हें मिली है BSP से बातचीत करने की  जिम्मेदारी, अविनाश पांडे बोले- 'उनकी क्या चर्चा

अविनाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म का दिया जवाब
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि चार जून को दो लड़कों (राहुल गांधी-अखिलेश यादव) की ब्लॉकबस्टर मूवी रिलीज होगी। यह न सिर्फ अच्छे से रिलीज होगी बल्कि देशभर में जोरदार सफलता के साथ रिलीज होगी। वे सहारनपुर की जनसभा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज, की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे।

पिक्चर तो अभी शुरू हुई है, क्लाइमेक्स आना बाकी 
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता में अविनाश पांडेय ने पीएम की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पिक्चर तो अभी शुरू हुई है। इसका क्लाइमेक्स आना बाकी है। शायद यही वजह है कि भाजपा अभी से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि कहीं मुख्यमंत्री को जेल भेजा जा रहा है, तो कहीं बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया जा रहा है। कांग्रेस के प्रचार व गठबंधन की संयुक्त रैली में देरी की एक वजह उन्होंने पार्टी के खातों का फ्रीज होना भी बताया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हम प्रदेश में चरणवार रैली व सभा करेंगे। जहां-जहां जरूरत होगी उसके अनुसार प्रदेश में गठबंधन की संयुक्त रैली भी होंगी। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव आदि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास भाजपा जैसा स्रोत तो नहीं है, लेकिन हमारा संगठन हर स्तर पर समन्वय कर रहा है। हम प्रदेश की सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!