'BJP सदस्यता अभियान में हर घर, हर वर्ग को जोड़ें...' CM Yogi ने की अपील

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Sep, 2024 11:24 AM

include every house every class in bjp

BJP Membership Campaign: आज यानी दो सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान के जरिए भाजपा ने आगे आने वाले चुनाव में जीत हासिल करने और लोकसभा चुनाव के परिणाम को पलटने की रणनीति बनाई है...

BJP Membership Campaign: आज यानी दो सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान के जरिए भाजपा ने आगे आने वाले चुनाव में जीत हासिल करने और लोकसभा चुनाव के परिणाम को पलटने की रणनीति बनाई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी के सदस्यता अभियान में हर व्यक्ति और वर्ग को शामिल करने की अपील की है।

ध्यान रहे, कोई घर, कोई वर्ग छूटने न पाएः योगी
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज से प्रारंभ हो रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ जोड़ने का आंदोलन है।'' इसी पोस्ट में उन्होंने कहा, ''आइए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदत्त 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। ध्यान रहे, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए।''

 


लखनऊ में कल होगा सदस्यता कार्यक्रम
बता दें कि राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में कल सदस्यता कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव मौर्य मौजूद रहेंगे। सीएम योगी को कल बीजेपी का सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सीएम योगी को सदस्यता दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा नए बीजेपी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 8800002024 पर मिस कॉल कराकर बीजेपी के सदस्य बनाए जाएंगे।

75 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय
बैठक में बनाई गई रणनीति के तहत सभी जिला प्रभारियों को 2 से 4 सितंबर तक मंडल और जिला मुख्यालय पर रात्रि निवास करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने हर बूथ पर लोकसभा चुनाव में मिले मतों का कम से कम 75 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। सदस्यता अभियान में 5 लाख मुसलमानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में तय किया गया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले 3.62 करोड़ से अधिक वोट का 75 प्रतिशत नए सदस्य बनाने हैं। इस लिहाज से 2.72 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कहा गया कि सदस्यता अभियान के गणित में सफलता मिली तो आगे हर चुनाव में जीत की प्रबल संभावना है। इससे लोकसभा चुनाव 2024 का बदला लिया जा सकता है।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!