ससुरालवालों ने महिला को पिटाई के बाद पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Aug, 2019 12:12 PM

in laws give acid to woman after beating her

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां ससुराल वालों ने महिला के साथ पहले मारपीट की, जिसके बाद महिला को तेजाब पिला दिया। तेजाब पीने के बाद के महिला की हालत खराब हो गई। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत...

हाथरसः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां ससुराल वालों ने महिला के साथ पहले मारपीट की, जिसके बाद महिला को तेजाब पिला दिया। तेजाब पीने के बाद के महिला की हालत खराब हो गई। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानिए क्या है मामला?
मामला कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव बिचपुरी का है। यहां के निवासी चरनजीत और दलजीत की शादी पांच साल पहले इगलास थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी दो सगी बहनों मनीषा और साधना के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन अब दोनों भाई दोनों बहनों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। रविवार को भी साधना के साथ उसके पति दलजीत ने मारपीट की।

महिला को पिलाया तेजाब
बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे टॉयलेट में डालने वाला तेजाब पिला दिया गया। इस बात की सूचना आस-पास के लोगों ने साधना के मायके के लोगों को दे दी। जिसके बाद मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लीगढ़ रेफर कर दिया गया।

क्या कहना है पुलिस का
इस बारे में एसएचओ सत्यप्रकाश का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!