मध्य प्रदेश में BJP को हराना है तो कांग्रेस का समर्थन करे सपा: अजय राय

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Oct, 2023 03:06 PM

if you want to defeat bjp in madhya pradesh sp should support congress

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा एक भी सीट नहीं दिए जाने से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में दरार दिखने लगी है। दरअसल,  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलट वार करते हुए कहा कि पार्टी को अपने छोटे नेताओ के बयान...

लखनऊ: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा एक भी सीट नहीं दिए जाने से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में दरार दिखने लगी है। दरअसल,  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलट वार करते हुए कहा कि पार्टी को अपने छोटे नेताओ के बयान पर रोक लगाना चाहिए। उन्होंने जो लोग इंडिया गठबंधन की मीटिग में नहीं थे उन्हें बयान नहीं देना चाहिए। वहीं अखिलेश के बयान पर  अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सपा का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का एक छोटा सा कार्यकता हूं। मुझे अखिलेश यादव कुछ भी कहे लेकिन चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें। 
 

अपने ‘चिरकुट' नेताओं से सपा के बारे में ना बुलवाएं
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा एक भी सीट नहीं दिए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जा सकता है। सपा अध्यक्ष ने तीखी लहजे में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने ‘छोटे नेताओं' को उनकी पार्टी के बारे में टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में दरार दिखने लगी है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से कहना चाहते हैं कि वे अपने ‘चिरकुट' नेताओं से सपा के बारे में ना बुलवाएं।

 ‘इंडिया' गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के लिए
सपा प्रमुख ने कहा कि यदि उन्हें पता होता कि ‘इंडिया' गठबंधन बस राष्ट्रीय स्तर के लिए है तो उनकी पार्टी के नेताओं ने मध्य प्रदेश की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस का फोन नहीं उठाया होता। सीतापुर में उन्होंने कटाक्ष भरे स्वर में कहा, ‘‘मैं भ्रमित हो गया था।'' यादव ने कहा कि यदि यह गठबंधन केवल संसदीय चुनाव के लिए है तो उनकी पार्टी इसे स्वीकार करती है। लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि जब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी तो कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि उत्तर प्रदेश में गठबंधन केवल केंद्र के लिए होगा तो इस पर उस वक्त चर्चा की जाएगी। और जिस तरह समाजवादी पार्टी के साथ बर्ताव किया गया, यहां उन्हें भी वैसा ही बर्ताव नजर आयेगा।'' आगामी मध्य प्रदेश चुनाव के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यदि मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठजोड़ नहीं होगा तो हमारी पार्टी के नेता बैठकों में नहीं जाते। हमने उन्हें सूची नहीं दी होती (कि सपा मध्य प्रदेश में किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है), और न ही हम उनका फोन उठाते।'' 

सपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए 
समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी अब तक कुल 33 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। जब उनसे पूछा गया कि सपा ने ऐसा क्यों किया, तब यादव ने कहा, ‘‘यदि प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो हम इसे स्वीकार करते हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। इसमें हमने क्या गलत किया है?'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ रात एक बजे तक चली बैठक के दौरान सपा नेताओं ने मध्य प्रदेश के पिछले चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन से संबंधित ब्योरा उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) सौंपा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वे उस राज्य में सीटों के बंटवारे के समझौते के तहत सपा के लिए छह सीट देने पर विचार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने एक भी सीट नहीं दी। विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए ‘इंडिया' गठबंधन का गठन किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है
मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में सपा ने एक सीट जीती थी और वह पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। उसने आदिवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया था और 1.30 प्रतिशत वोट हासिल किया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने की तैयारी तथा उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर सपा की आलोचना से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश ने कहा, ‘‘आप किस नेता की बात कर रहे हैं? प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है। ना वह पटना की बैठक (‘इंडिया' गठबंधन की बैठक) में थे, ना वह मुंबई की बैठक में थे। वह ‘इंडिया' गठबंधन के बारे में क्या जानते हैं?''

कांग्रेस भाजपा के साथ मिली हुई है: अखिलेश
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में तालमेल को लेकर कांग्रेस के साथ बैठक होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उनसे (अजय राय) पूछियेगा कि रात को एक बजे तक क्यों उनके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमारे लोगों को बैठाया। उनके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने क्यों बैठाया? इसका मतलब यह हुआ कि आप दूसरे दलों को बेवकूफ बना रहे हैं। यह भाजपा से मिले हुए लोग हैं। कांग्रेस के लोग भाजपा से मिले हुए हैं।'' यादव ने आरोप लगाया, ‘‘अगर मुझे यह पता होता कि कांग्रेस पार्टी के लोग धोखा देंगे तो मैं उनकी बात पर भरोसा नहीं करता।''
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!