पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Jun, 2021 06:37 PM

husband arrested for killing wife court sent to judicial custody for 14 days

जिले की पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में गंगाराम तथा उसकी पत्नी सपना काम...

नोएडा: जिले की पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में गंगाराम तथा उसकी पत्नी सपना काम करते थे। उन्होंने बताया कि रविवार की रात गंगाराम शराब पीकर घर आया। पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।

एसीपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!