गोंडा: भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 14 Oct, 2021 01:29 PM

gonda wall collapsed two innocent girls died after being buried in rubble

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जर्जर दीवार भरभराकर कर गिर गई। पास में खेल रही दो मासूम बच्चियां उसकी चपेट में आग गई। जिससे मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जर्जर दीवार भरभराकर कर गिर गई। पास में खेल रही दो मासूम बच्चियां उसकी चपेट में आग गई जिससे मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे से दोनो को निकाला। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

PunjabKesari

बता दें कि मामला गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव का है। जहां पर एक जर्जर दीवार गिर जाने से 8 माह की अनन्या व अंशिका(6) की दर्दनाक मौत गई। मामले की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा भी गांव में पहुंच कर घटना पर दुख व्यक्त किया। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!