Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Jan, 2020 03:55 PM
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक्सप्रेस वे पर तकनीकी खराबी के कारण एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।
गाजियाबाद: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक्सप्रेस वे पर तकनीकी खराबी के कारण एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद, मसूरी और मुरादनगर के बीच इस्टर्न पेरिफेरल एक्स्प्रेसवे पर टेक्निकल खराबी के चलते इस प्लेन को उतारा गया। दो सीटर प्लेन के एक्सप्रेसवे पर उतरने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
इस दौरान इस प्लेन के साथ सेल्फी लेने लगे किये लोग पहुंच गये। इस घटना के बाद यहां गाडिय़ों का लगा लम्बा जाम लगा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है और सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान इसका एक लेफ्ट विंग क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी मिल रही है कि इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर दोनों पायलट को रेस्क्यू कर वापस ले गए।