'पांच किलो मुफ्त राशन से जनता का भविष्य नहीं बनेगा...युवाओं को रोजगार की जरूरत है' रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 May, 2024 02:58 PM

five kilos of free ration will not make the future

Priyanka Gandhi In RaeBareli: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली लोकसभा सीट पर भाई राहुल गांधी के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की मुफ्त अनाज योजना...

Priyanka Gandhi In RaeBareli: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली लोकसभा सीट पर भाई राहुल गांधी के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की मुफ्त अनाज योजना का जिक्र करते हुए कहा कि ''महीने में पांच किलो के मुफ्त राशन से जनता का भविष्य नहीं बनेगा। युवाओं को रोजगार की जरूरत है।'' उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा, ''जो राजनीतिक दल आपको सिर्फ राशन देने तक ही सीमित कर दे रहा है उसकी नीति ठीक नहीं है।"

सरकार ने रोजगार के सारे साधन बंद कर दिएः प्रियंका
सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मुफ्त अनाज योजना का जिक्र करते हुए कहा, '' महीने में पांच किलो के मुफ्त राशन से जनता का भविष्य नहीं बनेगा। जनता को समझना होगा कि जो राजनीतिक दल इस तरह की नीति बनाए जिससे वह उस दल पर निर्भर रहे तो उसकी नीति ठीक नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी को देश के सबसे बड़े मुद्दे करार देते हुए प्रियंका ने कहा कि जरूरत का हर सामान महंगा हो गया है, देश की संपत्ति खरबपतियों को सौंप दी गयी है, नतीजतन लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार ने रोजगार के जितने भी साधन थे, वह तकरीबन बंद कर दिए हैं।''

प्रियंका ने पीएम मोदी पर बोला हमला
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पद की गरिमा की अनदेखी कर मनमानी बातें कह रहे हैं ताकि जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटक जाए। चुनाव का समय है और टीवी पर हमेशा धर्म के आधार पर चर्चा होती है...कभी कहेंगे कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुराने वाली है। कभी कहेंगे कि एक्स-रे की मशीन लाकर कांग्रेस आपके घर में घुसेगी और आपके गहने ले जाएगी। यह बात प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) कह रहे हैं। वह अपने पद की गरिमा को नहीं देख रहे हैं। जो मन में आया, वह कह रहे हैं ताकि आपका ध्यान भटक जाए।''

'हमारी सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफी के लिए स्थाई आयोग बनेगा'
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि ''लोकसभा चुनाव के बाद अगर केंद्र में कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') की सरकार आती है तो किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थाई आयोग बनेगा ताकि जरूरत पड़ने पर, वहां जाकर किसान अपना कर्ज माफ करा सकें। उन्होंने कहा ‘‘तब खेती का सारा सामान जीएसटी मुक्त होगा। श्रमिकों के लिए पूरे देश में 400 रुपये से कम मजदूरी नहीं होगी। इसके लिए कानून बनाया जाएगा। हम एक ऐसी सरकार लाना चाहते हैं जो खरबपतियों के लिए नहीं, बल्कि आपके लिए हो।''

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!