फिरोजाबाद: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Mar, 2025 03:43 PM

firozabad panic created after finding the body

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

फॉरेन्सिक टीम एकत्रित किए साक्ष्य 
यह घटना जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र की है। यहां पर गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टून्डला पुलिस को गुरुवार हिरन गांव में एक युवक की लाश मिलने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और अधिकारियों के साथ फॉरेन्सिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करके आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमाटर्म के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है । 

हत्या की आशंका
पुलिस का कहना है कि प्रथम द्दष्टया मामला हत्या का मालूम होता है क्योंकि मृतक के सिर में चोट के निशान है। शब की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है। शव को पोस्टमाटर्म हाउस मे रखवा दिया है।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!