UP Weather: यूपी में तपती गर्मी से इस दिन से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Edited By Imran,Updated: 11 Jun, 2025 01:14 PM

there will be relief from the scorching heat in up from this day

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग की माने तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन...

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग की माने तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच 11 जून से थोड़ी- थोड़ी राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार,  11 जून के बाद से पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में उष्ण लहर लू चलने की संभावना है। साथ ही मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी उष्ण लहर लू चलने के आसार जताए गए हैं।

तापमान में नहीं होगा बड़ा परिवर्तन
गर्मी से रहात मिलने का अनुमान तो लगाया जा रहा है इसके साथ में यह भी कहा जा रहा है कि आधिकमत तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं होने वाला है। लेकिन धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-4°C तक गिरावट आने की संभावना है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!