Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 23 May, 2020 05:19 PM
खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा देश जंग लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। वहीं दिल्ली से सटे UP के जिला नोएडा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा...
नोएडाः खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा देश जंग लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। वहीं दिल्ली से सटे UP के जिला नोएडा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। आज 17 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 323 हो गई है।
बता दें कि सरकारी लैब से प्राप्त हुई 246 रिपोर्ट में से 16 पॉजिटिव व 230 नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं प्राइवेट लैब से टेस्ट में भी एक पॉजिटिव पाया गया है। 323 की संख्या पर पहुंचे पॉजिटिव मरीजों में से 221 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में 97 मरीजों का ईलाज चल रहा है। कोरोना से जिले में अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।