शोक प्रकट करने बहन के घर गाज़ियाबाद पहुंचे CM योगी, दो दिन पहले हुआ था बहनोई का निधन

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jan, 2023 03:23 PM

cm yogi reached sister s house to express condolences

: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा पहुंचे। सीएम योगी के बेहनोई ...

गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा पहुंचे। सीएम योगी के बेहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी का बुधवार देर रात निधन हो गया था। गुरुवार को उनका दिल्ली की के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री योगी मुंबई में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। सीएम योगी शुक्रवार को गाज़ियाबाद कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित घरौंदा एमआइजी सोसाइटी पहुंचे। राजेंद्र सिंह चौधरी का परिवार इसी सोसाइटी में रहता है। 

मिली जानाकारी के मुताबिक़ ब्रेन स्ट्रोक होने पर एक जनवरी की सुबह 67 वर्षीय राजेंद्र सिंह चौधरी को कौशांबी स्थित यशोदा असपताल में भर्ती कराया गया था। न्यूरो फिजिशियन डॉ सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉक्टर अंशुमन त्यागी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरेंद्र सिंघानिया की निगरानी में मुख्यमंत्री के बहनोई का उपचार हुआ। बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। घर पर वह वेंटीलेटर पर थे। उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!