CM योगी ने कल्याण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे 'बाबूजी'

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Jan, 2024 03:23 PM

cm yogi paid tribute to kalyan singh

लखनऊ: राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आज यानी पांच जनवरी को जयंती है। उनका सारा जीवन संघर्षों भरा रहा है और आज उनकी 92वीं जयंती है। उनकी जयंती पर यूपी के मुख्यमंत्री...

लखनऊ: राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आज यानी पांच जनवरी को जयंती है। उनका सारा जीवन संघर्षों भरा रहा है और आज उनकी 92वीं जयंती है। उनकी जयंती पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कल्याण सिंह को याद करते हुए लिखा, ''श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।'' उन्होंने कहा, ‘‘समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय 'बाबूजी' हमेशा याद किए जाएंगे।''

PunjabKesari
बता दें कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख कर्णधारों में से एक रहे कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम में जय श्री राम के जयकारे भी लगे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संदीप सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ेंः इंडियन आर्मी से बोले CM योगी आदित्यनाथ- '140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सेना देश के 140 करोड़ जनता की शक्ति और साहस का प्रतीक है। एक सशक्त सेना ही सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है। सेना के मध्य कमान (सूर्या कमान) में आयोजित 3 दिवसीय ‘नो योर आर्मी' फेस्टिवल का योगी ने रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान सिख रेजिमेंट के जवानों ने साहसिक पंजाबी धुनों पर अपने पारंपरिक शौर्यकला का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सेना के साजो-सामान के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!