अशोक सिंघल की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका जीवन हम सभी के लिए पाथेय है

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Sep, 2024 02:56 PM

cm yogi paid tribute to ashok singhal

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''प्रभु श्री राम एवं राष्ट्रधर्म के परम उपासक, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के शिखर पुरुष, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।'' योगी ने कहा, ‘‘सनातन हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहा आपका जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।''

 


केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘ओजस्वी वक्ता, हिन्दू हृदय सम्राट, भारतीय संस्कृति के संवाहक, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तम्भ, सनातन एवं हिंदुत्व के संरक्षण में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले, कुशल नेतृत्वकर्ता, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष परमपूज्य अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। सनातन संस्कृति एवं भारतीय धार्मिक परम्पराओं और मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में आपके अतुलनीय योगदान के लिए राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।''

 


ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, ‘‘राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए जीवन का हर क्षण अर्पित कर देने वाले विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।''

 


भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को 'एक्स'' पर लिखा, ''श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा, हिंदू हृदय सम्राट एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष परम श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।'' चौधरी ने कहा,‘‘राष्ट्रहित में आपके द्वारा दिया गया अद्भुत एवं अतुलनीय योगदान अनंतकाल तक अविस्मरणीय तथा हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।'' लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ और 17 नवंबर 2015 को हरियाणा के गुरुग्राम में उनका निधन हो गया। राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में सिंघल का नाम शामिल था। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!