CM Yogi ने किया 'पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान' का शुभारंभ, आज बनेगा 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Jul, 2024 11:03 AM

cm yogi launches plant trees and save trees campaign

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में आज यानी 20 जुलाई को‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने इस अभियान का शुभारंभ कर दिया है...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में आज यानी 20 जुलाई को‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने इस अभियान का शुभारंभ कर दिया है। सीएम ने लखनऊ के अकबरनगर में आयोजित कार्यक्रम में हरिशंकरी का  पौधा लगाकर इसकी शुरूआत की है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वन विभाग ने 36.50 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण की तैयारी की है। प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। इस अभियान के तहत प्रदेश के हरित क्षेत्र को नौ से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना है। योगी सरकार सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही सकुशल पौधारोपण को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए जाएंगे। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लखनऊ मंडल को दिया गया है। लखनऊ मंडल में चार करोड़ एक लाख 73 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। कानपुर मंडल में 2.96 करोड़, चित्रकूट में 2.89 करोड़, झांसी में 2.82 करोड़, मीरजापुर में 2.62 करोड़, अयोध्या में 2.39 करोड़, देवीपाटन में 2.14 करोड़, प्रयागराज में 2.07 करोड़, बरेली में 1.91 करोड़, वाराणसी में 1.76 करोड़, मुरादाबाद में 1.83 करोड़, आगरा में 1.68 करोड़, गोरखपुर में 1.65 करोड़, आजमगढ़ में 1.30 करोड़, अलीगढ़ में 1.22 करोड़, मेरठ मंडल में 1.16 करोड़, बस्ती में 1.11 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 90.23 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी।

सभी लोग पेड़ जरूर लगाएं: वन मंत्री
इस कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना भी मौजूद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ''यूपी में पर्यटन बढ़ाने वाले हर घर जल पहुंचाने वाले बीमारू राज्य से प्रदेश को बाहर निकालने वाले नौजवानों को रोजगार देने वाले मुख्यमंत्री का नमन करता हूं। इस बार लखनऊ में गर्मी बहुत पड़ी। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम सभी को लगाना है। मै अपने प्रदेश के सभी लोगों से कहूंगा एक पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ लगाते समय अपनी मां को याद जरूर करें, फल का भी पेड़ लगाएं सहिजन का पेड़ लगाएं। जिन लोगों के बाग है वह बाग में पेड़ लगाएं।''

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!