CM योगी ने ऑल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन को किया संबोधित, बोले- आयुर्वेद की है मानव स्वास्थ्य में अहम भूमिका

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Mar, 2023 03:56 PM

cm yogi addressed the all india ayurveda

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ जिले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में तीन दिवसीय ऑल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आयुर्वेद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है और मानव स्वास्थ्य में उसकी...

मेरठः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ जिले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में तीन दिवसीय ऑल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आयुर्वेद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है और मानव स्वास्थ्य में उसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि, आयुर्वेद का एक नया इतिहास मेरठ में लिखा जाएगा।

PunjabKesari

बता दें कि जिले में चल रहे तीन दिवसीय आयुर्वेद महाकुंभ सम्मेलन का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को लोहा मानती है। मेरठ की धरती वीरों की धरती है। इस सम्मेलन में सीएम योगी ने भी संबोधित करते हुए आयुर्वेद के महत्व के जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि,आयुर्वेद का एक नया इतिहास मेरठ में लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः आयुर्वेद पर्व एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया उद्घाटन

PunjabKesari

मेरठ भारत की ऐतिहासिक भूमि है- CM योगी
CM योगी ने कहा कि मेरठ भारत की ऐतिहासिक और यह महाभारत की भूमि है। हस्तिनापुर ने महाभारत की नींव रखी थी जो धर्म, कर्म और मोक्ष से संबंधित है। ये क्रांति की भी भूमि है। यह खेत मजदूरों की मेहनत की भूमि है जो खाद्य प्रदान करने वाले हैं। उन्होने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति 9 साल में दुनिया में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने पहली बार ऐसी मंत्रालय बनाया जिसमें योग, आयुर्वेद आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः उमेश पाल का 20 लाख रुपए के लेनदेन में बढ़ा था विवाद, BJP छोड़ सपा में शामिल होने का दावा

PunjabKesari

CM योगी ने की CCSU की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज इस एक प्लेटफ़ॉर्म पर इतने सारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मौजूद हैं और यह एक बड़ा सौभाग्य है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि, विश्वविद्यालय ने NAAC में A++ ग्रेड प्राप्त करके अपने आप में विश्व स्तर पर एक नाम बनाया है। उन्होंने आयुर्वेद विश्वविद्यालय से यह भी कहा कि कहा कि, उन्हें भी मेहनत करके इसी तरह की सफलता हासिल करनी चाहिए। 

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!