CM येागी बोले- वोट बैंक के लिए होता रहा महाराजा सुहेलदेव का अपमान

Edited By Ramkesh,Updated: 10 May, 2024 08:03 PM

cm yagi said  maharaja suheldev kept being insulted for vote bank

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के बाद से महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान होता रहा। मुख्‍यमंत्री योगी यहां महसी के रामपुरवा बाग में बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ. आनन्‍द कुमार गोंड के पक्ष...

बहराइच: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के बाद से महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान होता रहा। मुख्‍यमंत्री योगी यहां महसी के रामपुरवा बाग में बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ. आनन्‍द कुमार गोंड के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी को मौत के घाट उतारकर बहराइच में उसकी कब्र बनवाने वाले महापराक्रमी महाराजा सुहेलदेव को केवल वोट बैंक के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने सम्मान ​नहीं दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि ऐसा करने पर सालार मसूद गाजी का भक्त वोट बैंक खिसक न जाए।

अराजकता फैलाने वाले को राम नाम सत्य किया
मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की भूमि और स्वाधीनता सेनानी राजा बलभद्र सिंह की पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि आज के दिन त्रेता युग और सतयुग की शुरुआत हुई थी। योगी ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में आया था तब आपने आशीर्वाद दिया और सुरेश्वर सिंह महसी से विधायक बने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने अयोध्या में न केवल रामलला का भव्य मंदिर बनवाया, बल्कि अराजकता फैलाने वाले माफिया तत्वों का राम नाम सत्य करने का काम भी किया।

कांग्रेस और सपा राम मंदिर को बेकार बताती है
 योगी ने कहा, ''कांग्रेस और सपा अयोध्या में राम मंदिर को बेकार बताते हैं, मगर बेकार ये लोग खुद हैं जो इस धरती पर बोझ बने हुए हैं।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि ''जो सरकार आपकी भावनाओं का सम्मान करती हो, आपके हितों का संरक्षण करती हो, विकास के कार्यों के साथ जोड़ती हो, उसे बार-बार चुनना चाहिए। इससे वर्तमान तो सुधार आता ही है, भविष्य के लिए भी नये-नये अवसर पैदा होते हैं।'' उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों का भी सिलसिलेवार ब्यौरा दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!