चित्रकूट: 5 लोगों को कुचलने के बाद खाईं में पलटी बस, हादसा देखकर कांपे लोग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jul, 2021 12:44 PM

chitrakoot after crushing 5 people the bus overturned in the ditch

प्रयागराज से चित्रकूट आ रही राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े 5 लोगों को कुचलने के बाद गहरी खाईं में पलट गई। घायलों में 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। रैपुरा थाने के...

चित्रकूट: प्रयागराज से चित्रकूट आ रही राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े 5 लोगों को कुचलने के बाद गहरी खाईं में पलट गई। घायलों में 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशील चन्द्र शर्मा ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। 

उन्होंने बताया कि प्रयागराज से जीरो रोड डिपो की एक रोडवेज बस ने चालक के नियंत्रण खोने के बाद लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े 5 लोगों को कुचला और बाद में गहरी खाईं में पलट गई। एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में बोडरी (80), रमेश (45), मधु (5), चाहत (8) और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक है। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!