लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश, कहा- धार्मिक परिसर से बाहर न आए आवाज

Edited By Imran,Updated: 21 Apr, 2022 01:12 PM

chief minister s big instruction regarding the use of loudspeakers

उत्तर प्रदेश में चल रहे लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के हर किसी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रहे लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के हर किसी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। पूर्व से अनुमति से जहां माइक लगे हैं वहाँ माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज़ उस परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। नए स्थलों पर नए माइक लगाने की अनुमति न दें।

सीएम ने कहा कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। माहौल खराब हुआ तो हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!