बसपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया; लहुलूहान हालत में मिला शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Jun, 2025 01:19 PM

bsp leader s son commits suicide shoots himself

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बसपा नेता के बेटे ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने आत्महत्या की उस समय घर में कोई नहीं था। जब परिजन घर लौटे...

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बसपा नेता के बेटे ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने आत्महत्या की उस समय घर में कोई नहीं था। जब परिजन घर लौटे और उन्होंने लहूलुहान शव देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर बसपा नेता भी पहुंच गए और लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था बसपा नेता का बेटा 
जानकारी के मुताबिक,नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के के नया गांव खंडसाल कलां निवासी बसपा नेता राम अवतार सिंह, पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी और बेटे अश्वनी के साथ करीब तीस साल से आवास विकास प्रथम में रहते हैं। साल 2007 में प्राइवेट शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में सक्रिय हुए राम अवतार सिंह बहुजन समाज पार्टी में कई पदों का दायित्व संभाला। अमरोहा जिला अध्यक्ष रहे राम अवतार सिंह वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हैं। उनकी बेटी और बेटा दोनों दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते। बेटे अश्वनी फाइनल में था। फिलहाल, दोनों घर आए हुए थे। 

कमरे में लहुलूहान पड़ा था शव 
बसपा नेता और उनकी पत्नी दोनोंं की तबीयत खराब रहती थी। दोनों अपनी बेटी के साथ मेरठ दवा लेने गए हुए थे। जब वो घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दूसरी चाबी का इस्तेमाल करके दरवाजा खोला तो अश्वनी कही दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उसकी बहन ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वहां पर लहूलुहान शव पड़ा था। जिसे देखकर वो चिल्लाने लगी। 

सिर के पार हो गई गोली 
अश्वनी के सिर से खून बह रहा था। दाएं हाथ के पास लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी हुई थी। अश्वनी में दाएं कनपटी से सटाकर गोली मारी, जो सिर के पार हो गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पुहंच गए। पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर, मृतक अश्विनी का मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में लिया है। इसके बाद मामले की जांच शुरु कर दी। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि उसने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया होगा। जांच के बाद ही इस घटना का खुलासा होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!