हैवानियत: छह वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Nov, 2024 11:03 AM

brutality six year old innocent kidnapped and raped accused

जिले के खतौली थाना क्षेत्र के दाहोद गांव में रविवार को एक युवक ने छह वर्षीय एक मासूम को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय...

मुजफ्फरनगर: जिले के खतौली थाना क्षेत्र के दाहोद गांव में रविवार को एक युवक ने छह वर्षीय एक मासूम को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है जो पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने परिजनों की शिकायत के हवा​ले से बताया कि 23 वर्षीय एक युवक पीड़िता को उसके माता-पिता की अनुपस्थिति में अपने घर ले गया जहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ये भी पढ़ें:- बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: मुख्‍य साजिशकर्ता समेत छह और आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बहराइच: जिले के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा में राम गोपाल मिश्र नामक युवक की हत्या के आरोप में रविवार को पुलिस ने कथित मुख्य साजिशकर्ता सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हिंसा में अब तक दोनों पक्षों से कुल 121 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार आरोपियों सैफ अली, जावेद व शोएब की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!