'योगी जी CM पद से हटे तो कर लूंगा आत्महत्या', BJP कार्यकर्ता ने खून से लिखा PM को पत्र

Edited By Imran,Updated: 28 Jul, 2024 05:18 PM

bjp worker wrote letter to pm in blood

उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच यह चर्चा है कि भाजपा के तरफ से योगी आदित्यनाथ को कुछ दिनों या कुछ महीनों में सीएम पद से हटा दिया जाएगा। इस पर विपक्ष राजनीति कर रहा है तो कई नेता अपने हिसाब से बयान बाजी कर रहे हैं।

गोंडा: उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच यह चर्चा है कि भाजपा के तरफ से योगी आदित्यनाथ को कुछ दिनों या कुछ महीनों में सीएम पद से हटा दिया जाएगा। इस पर विपक्ष राजनीति कर रहा है तो कई नेता अपने हिसाब से बयान बाजी कर रहे हैं।

इसी बीच तरबगंज विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता संजय प्रताप सिंह उर्फ सोनू ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को खून से पत्र लिखकर भेजा है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सीएम के पद से हटाने पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

भाजपा कार्यकर्ता संजय प्रताप सिंह उर्फ सोनू ठाकुर कहा कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को इसलिए हटाया जा रहा है कि कुछ लोग  कुछ लोग भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, सोनू ठाकुर ने इंटरनेट मीडिया वीडियो प्रसारित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत योगदान है। ब। उत्तर प्रदेश को योगी जी की सख्त जरूरत है।

मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार मे लिप्त है
 सोनू ने आरोप लगाया कि कुछ मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार मे लिप्त है, जो योगी जी को पद से हटाना चाहते हैं। यदि योगी आदित्यनाथ को सीएम के पद से हटाया गया तो वह भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे और इसके जिम्मेदार भ्रष्टाचार में शामिल मंत्री व नेता होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!