भाजपा सांसद निरहुआ ने शानदार जीत के बाद गुरु गोरक्षनाथ के समक्ष टेका मत्था

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Jun, 2022 09:30 PM

bjp mp nirhua bowed before guru gorakshanath after a landslide victory

आजमगढ़ से निर्वाचित भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शानदार जीत के बाद बुधवार को गुरु गोरक्षनाथ के समक्ष मत्था टेका। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने सबसे पहले वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पण किया।

गोरखपुर: आजमगढ़ से निर्वाचित भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शानदार जीत के बाद बुधवार को गुरु गोरक्षनाथ के समक्ष मत्था टेका। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने सबसे पहले वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई गई एवं आजमगढ़ के सांसद को तिलक लगाकर गुरु गोरक्षनाथ का प्रसाद स्वरूप माला उनके गले में डाली।

इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन पूर्व महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर भी माथा टेका तथा आशीर्वाद लिया। दिनेश लाल यादव के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर गोरखनाथ मंदिर के कर्मचारी व अधिकारियों ने उनका सम्मान किया इसके साथ ही भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!