BJP जाति-पाति को बढ़ावा नहीं देती, यह विश्वास, विकास और उन्नति का प्रतीक: राधामोहन

Edited By Umakant yadav,Updated: 20 Nov, 2020 05:32 PM

bjp it symbolizes faith development and progress radhamohan

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि हाल के विधानसभा चुनावों की तरह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी।

वाराणसी: पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि हाल के विधानसभा चुनावों की तरह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी। भाजपा उम्मीदवार केदार नाथ सिंह के चुनाव प्रचार का जायजा लेने एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार विधान सभा के चुनावों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में हुए उपचुनावों में पार्टी को भारी जीत मिली है तथा विधान पार्षद के चुनावों में जनता अपना समर्थन देगी।

वाराणसी समेत प्रदेश में भाजपा के तमाम प्रत्याशियों की जीत होगी। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी सिंह ने कहा यह पार्टी विश्वास, विकास और उन्नति का प्रतीक है। यह जात-पात में विश्वास नहीं रखती और न ही इसे बढ़ावा देती है। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों का नाम लिये बिना कहा कि तुष्टीकरण एवं जातिवाद को बढ़ावा देने वाले दलों को जनता ने हाल के चुनावों में सबक सिखा दिया है तथा आगे भी यही सिलसिला जारी रहने की उन्हें उम्मीद है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहे हैं। रोजगार के लिए किए गये बुनियादी कार्यों का लाभ लोगों को मिलने लगा है। उत्तर प्रदेश में विकास के सबसे अधिक कार्य हुए हैं। यही वजह है कि जनता विधानसभा उप चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को जिताया था।

गौरतलब है कि एक दिसंबर को होने वाले विधान पार्षद के चुनाव में वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की ओर से केदार नाथ सिंह एक बार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं जबकि सपा की ओर से आशुतोष सिन्हा तथा भारतीय जन जन पार्टी के लोकेश कुमार समेत 23 प्रत्याशी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। तीन राजनीतिक दलों के अलावा 20 अन्य उम्मीदवार निर्दलीय चुनावी अखाड़े हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!