राम मंदिर से कांग्रेस में खुशी है, पर इसका राजनीतिकरण करना दुर्भाग्यपूर्णः अविनाश पांडेय

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Jan, 2024 08:52 AM

bjp is politicizing ram avinash

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राम सभी के हैं, पर भाजपा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बहाने राजनीतिकरण कर रही है। प्रदेश प्रभारी शनिवार को शहीद स्मारक पर यूपी जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम व संकल्प सभा को...

लखनऊ: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राम सभी के हैं, पर भाजपा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बहाने राजनीतिकरण कर रही है। प्रदेश प्रभारी शनिवार को शहीद स्मारक पर यूपी जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम व संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

PunjabKesari

राम मंदिर से कांग्रेस में खुशी है, पर इसका राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व पर कांग्रेस को भाजपा से मुकाबला करने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस जनता की समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था आदि के मुद्दों के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से कांग्रेस में खुशी है, पर इसका राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को लेकर कोई असमंजस नहीं है। सभी घटक दल एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा पर विराम जरूर लगा है, पर लोगों को जोड़ने व जुड़ने का क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक देश की जनता तानाशाह सरकार से मुक्त नहीं हो जाती है।

PunjabKesari

जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगाः अजय राय
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। यात्रा में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, फतेहपुर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ निर्मल तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डू, खागा नगर अध्यक्ष कलीम उल्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, पूर्व शहर अध्यक्ष आरिफ गुप्ता, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पीसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री आदि शामिल रहे। यूपी जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी धीरज गुर्जर, तौकीर आलम आदि शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सात जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

बीजेपी ने राम को हाईजैक कर लिया है: विभाकर शास्त्री
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राम को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हिन्दुत्व के बहाने देश में साम्प्रदायिकता को बढ़ा रही है। यह कतई समाज हित में नहीं है। उन्होंने लोगों से भाजपा की इस नीति से सावधान रहने की सलाह दी। विभाकर शास्त्री के पिता स्वर्गीय हरिकृष्ण शास्त्री फतेहपुर से लोकसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!