'राम मंदिर बेकार...', रामगोपाल यादव का विवादित बयान, कहा- मंदिर का नक्शा और वास्तु ठीक नहीं

Edited By Harman Kaur,Updated: 07 May, 2024 11:03 AM

ramgopal yadav gave controversial statement regarding ram temple

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘वो मंदिर बेकार का है.....

लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘वो मंदिर बेकार का है। मंदिर ऐसे नहीं बनते है। राम मंदिर का नक्शा और वास्तु ठीक नहीं बनाया गया है।’
PunjabKesari
बता दें कि सपा के सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने इससे पहले भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने रामनवमी के मौके पर एक सवाल के जवाब में भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा था कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है। रामनवमी के कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। यह उनकी बपौती नहीं है। उन्होंने कहा था कि करोड़ों लोग हजारों वर्षों से रामनवमी मनाते आ रहे हैं और इस देश में केवल एक राम मंदिर नहीं है। उन्होंने अधूरी प्राण-प्रतिष्ठा की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि मैं भी भगवान का नाम लेता हूं, लेकिन पाखंड नहीं करता। ये सब पाखंडी लोग करते हैं और भगवान राम इन लोगों को दंड देंगे।’

ये भी पढ़ें....
- 'सड़क नहीं तो वोट नहीं'...बदायूं के इस गांव में 10 बजे तक एक भी नहीं पड़ा वोट

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें शामिल है। इसी कड़ी में बदायूं संसदीय क्षेत्र के सहसवान विधानसभा क्षेत्र में बसंतपुर गांव एक ऐसा है, जहां सुबह 10:00 बजे तक एक भी मत नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं तो वोट नहीं। लोग सड़क पर हैं। अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!