'कांग्रेस की सरकार बनी तो बदल देंगे राम मंदिर का फैसला' आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर आरोप

Edited By Imran,Updated: 06 May, 2024 05:14 PM

if congress is formed then we will change the decision of ram mandir

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो अयोध्या में बने राम मंदिर का फैसला बदल दिया जाएगा'। आचार्य के द्वारा दिए गए इस बयान से सियासी गलियारों...

UP Politcs: कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो अयोध्या में बने राम मंदिर का फैसला बदल दिया जाएगा'। आचार्य के द्वारा दिए गए इस बयान से सियासी गलियारों में जमकर राजनीति की जा रही है। 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ANI को इंटरव्यूह देते हुए कहा है कि कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय तक रहे हैं। जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। राहुल गांधी और उनकी टीम इस देश को किसी न किसी बहाने से तोड़ना चाहती है। पहले की कांग्रेस और वर्तमान की कांग्रेस में काफी फर्क है। 

उन्होंने यह भी कहा है कि जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इसमें कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपरपावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था। 

आचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तो देशभक्त नेता थे। उस वक्त की कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया।  महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने भारत को जोड़ने का काम किया। वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने में लगी है। इसलिए वह गलत बयानबाजी करते हैं।

इतना ही नहीं बीते शनिवार को भी उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि  प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई। ह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!