Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jan, 2022 01:58 PM

किसान आन्दोलन को लेकर लम्बे समय तक अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने वाले किसानों के नेता ( बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ) नरेश टिकैत से मोदी सरकार में मंत्री संजीव बालियान ने मुलाकात की। इस प्रदेश की राजनीति फिर...
लखनऊ: किसान आन्दोलन को लेकर लम्बे समय तक अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने वाले किसानों के नेता ( बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ) नरेश टिकैत से मोदी सरकार में मंत्री संजीव बालियान ने मुलाकात की। इसे लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर में अपने जनाधार को बनाए रखने के लिए टिकैत से समर्थन ले सकती है। फिलहाल अभी इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नरेश टिकैत ने बताया कि 'संजीव बालियान परिवार के आदमी हैं, सभी पार्टी के लोग घर पर आ सकते है ये सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि टिकैत साहब के जमाने से लोग परिवार से आशीर्वाद लेने आते रहे हैं। हम किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के हक की लड़ाई लड़ते है आगे भी किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का तीन दिन तक सम्मेलन है उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि किसान नए कृषि कानून को लेकर लगभग एक साल से अधिक समय तक अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे थे। बाद में केन्द्र सरकार ने चुनाव से ठीक पहले कानून को वापस ले लिया। अब देखना है कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को इसका कितना फायदा होता है।