बिलकिस केस मामला: Priyanka बोलीं- न्याय की जीत, भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से हटा पर्दा

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jan, 2024 02:25 PM

bilkis case issue priyanka said victory of justice exposed bjp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रही प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिलकिस बानो मामले के दोषियों की सजा में छूट देने के फैसले को उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि न्याय की जीत हुई है तथा इस...

लखनऊ/नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रही प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिलकिस बानो मामले के दोषियों की सजा में छूट देने के फैसले को उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि न्याय की जीत हुई है तथा इस निर्णय से जनता का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि सर्वोच्च अदालत के आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियों से पर्दा हट गया है।

 

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘अंततः न्याय की जीत हुई। उच्चतम न्यायालय ने गुजरात दंगों के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बिलकिस बानो के मामले के आरोपियों की रिहाई रद्द कर दी है।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘इस आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियां सामने आ गई हैं। '' कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा, ‘‘इस आदेश के बाद जनता का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। बहादुरी के साथ अपनी लड़ाई को जारी रखने के लिए बिलकिस बानो को बधाई।''

उच्चतम न्यायालय ने गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 11 दोषियों को सजा से छूट देने के राज्य सरकार के फैसले को सोमवार को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि आदेश ‘‘घिसा पिटा'' था और इसे बिना सोचे-समझे पारित किया गया था। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भूइयां की पीठ ने दोषियों को दो सप्ताह के अंदर जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!