Edited By Purnima Singh,Updated: 11 May, 2026 02:20 PM

तेलुगू फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तेजी से अपनी पहचान बना रहे युवा अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर भरत कांत का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। इस हादसे ने इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 31 साल की उम्र में इस उभरते सितारे...
UP Desk : तेलुगू फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तेजी से अपनी पहचान बना रहे युवा अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर भरत कांत का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। इस हादसे ने इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 31 साल की उम्र में इस उभरते सितारे का यूं अचानक दुनिया छोड़ जाना उनके फैंस और करीबियों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर
यह हादसा हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर रविवार तड़के हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भरत कांत अपने कैमरामैन के साथ कार से सफर कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कैमरामैन की भी मौके पर हुई मौत
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में भरत कांत और उनके साथ मौजूद कैमरामैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया। बताया जा रहा है कि दोनों आंध्र प्रदेश से लौट रहे थे और इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
अभिनय, डांस और डिजिटल कंटेंट से बनाई पहचान
भरत कांत ने पिछले कुछ वर्षों में अभिनय, डांस और डिजिटल कंटेंट के जरिए खास पहचान बनाई थी। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी और युवा दर्शकों के बीच वह काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में तेजी से जगह बनाई थी।