बस्ती: भारत बंद के समर्थन में उतरे सपाइयों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा अस्थाई जेल

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Dec, 2020 02:40 PM

basti lathi charge on support of bharat bandh

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में भारत बंद का समर्थन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लांठियां भाजी। सपा कार्यकर्ता बाजार को बंद करा रहे थे, इसी दौरान पुलिस की सपाईयों से कहा सुनी हो गई।

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में भारत बंद का समर्थन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लांठियां भाजी। सपा कार्यकर्ता बाजार को बंद करा रहे थे, इसी दौरान पुलिस की सपाईयों से कहा सुनी हो गई। पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माने जिस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। प्रदर्शन कर रहे सपाईयों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बने अस्थाई जेल में भेज दिया गया।
PunjabKesari
गिरफ्तार किए गए नेताओं में पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विपिन शुक्ला, पूर्व विधायक राम ललित, पूर्व विधायक जीतेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, अरविन्द सोनकर आदि शामिल रहे। सपा के जिलाध्यक्ष ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अकारण लाठीचार्ज किया। हम सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाल रहे थे।
PunjabKesari

बता दें कि  कृषि कानून के विरोध में आंदोलनरत किसान संगठनों के समर्थन में कन्नौज में प्रस्तावित किसान यात्रा में भाग लेने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को  पुलिस ने कल रोक लिया था। वहीं उनके आवास और पार्टी दफ्तर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की कर दी गई थी। अखिलेश यादव अपने आवास से बाहर आए और पैदल ही कन्नौज के लिए निकले पड़े थे। इस दौरान पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में पुलिस ने सपा अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!