अयोध्‍याः दीपोत्‍सव पर आयोजित होगा लेजर शो, चित्रित होगा श्रीराम आगमन का दृश्य

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Nov, 2020 08:25 AM

ayodhya laser show to be held on deepotsav scene of shri ram s arrival

उत्‍तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपावली की खासा धूम है।  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर अयोध्‍या में दीपावली पर्व पर आयोजित ''दीपोत्‍सव-2020'' को

अयोध्‍या: उत्‍तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपावली की खासा धूम है।  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर अयोध्‍या में दीपावली पर्व पर आयोजित 'दीपोत्‍सव-2020' को भव्‍य स्‍वरूप प्रदान के लिए शुक्रवार को एक आकर्षक लेजर शो आयोजित किया जाएगा। सरकारी प्रवक्‍ता ने सोमवार को बताया, ''अत्‍याधुनिक तकनीक पर आधारित लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा।

बता दें कि भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट का चित्रण भी इस लेज़र शो के माध्यम से देखने को मिलेगा।'' प्रवक्‍ता के मुताबिक, ''यह लेज़र शो भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों की प्रसन्नता और उनके स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा। इसमें शंख और घण्टियों की ध्वनि का समावेश होगा। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित नृत्यों जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक नृत्य को भी इस शो में प्रदर्शित किया जाएगा।

 प्रवक्‍ता ने बताया, ''इस शो में भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के उपरान्त उनके अयोध्या आगमन के दृश्य को चित्रित किया जाएगा और भगवान श्रीराम की स्तुति ‘श्रीराम चन्द्र कृपालु भजमन' भी पृष्ठभूमि में सुनने को मिलेगी। लेज़र द्वारा वर्चुअल आतिशबाजी का कार्यक्रम दीपोत्सव-2020 का एक प्रमुख आकर्षण होगा।''

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!