Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 05:29 PM
आजमगढ़ की रानी सराय थाना क्षेत्र में बीती शाम 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है....
आजमगढ़ः आजमगढ़ की रानी सराय थाना क्षेत्र में बीती शाम 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बहला फुसलाकर दिया घटना को अंजाम
दरअसल ईश्वरपुर गांव की 5 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी गांव के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर बुलाया और एकांत में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को सच्चाई बताई।
जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रानी की सराय चेकपोस्ट के पास घेराबंदी करके दबोच लिया।
आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शशिकांत उर्फ गोलू पुत्र दिनेश यादव है। वह ईश्वरपुर गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।