Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Nov, 2025 04:39 PM

दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के आकस्मिक मृत्यु ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इस खबर से उनके लाखों फॉलोअर्स और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया स्तब्ध है ....
Anunay Sood : दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के आकस्मिक मृत्यु ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इस खबर से उनके लाखों फॉलोअर्स और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया स्तब्ध है। महज 32 साल की कम उम्र में अनुनय भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन चुके थे। उनके निधन ने सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशंसक लगातार उनकी मौत की वजह पूछ रहे हैं।
परिवार ने इमोशनल पोस्ट में की निधन की पुष्टि
अनुनय के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उनके निधन की पुष्टि की है। पोस्ट में लिखा गया, "बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारी निजता का सम्मान करें..."
मौत का रहस्य और अटकलें
इन्फ्लुएंसर की मौत का असल कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन लास वेगास में हुआ लेकिन परिवार ने इसपर कोई भी विस्तृत विवरण नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब 14 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
यह भी पढ़ें : Good News! Vicky-Katrina के घर गूंजी किलकारी, पापा बने विक्की कौशल, खास पोस्ट शेयर कर बताया घर आया बेटा या बेटी...
UP Desk : बॉलीवुड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बन चुके हैं। कैटरीना कैफ ने नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है। विक्की कौशल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ पोस्ट के जरिए साझा की है.... पढ़ें पूरी खबर.....