अम्बेडकरनगर: चाय बनाते वक्त सिलेण्डर फटा, मलबे में तब्दील हुआ रसोईघर

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Oct, 2025 01:55 PM

ambedkar nagar cylinder explodes while tea is being made kitchen reduced to ru

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर के एलवेस्टर की छत पूरी तरह उड़ गई और...

अम्बेडकरनगर( कार्तिकेय द्विवेदी): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर के एलवेस्टर की छत पूरी तरह उड़ गई और दीवारों में दरारें पड़ गईं। गनीमत रही कि घर में मौजूद महिला सुदामा देवी समय रहते वहां से हट गईं और उनकी जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर निवासी सहदेव गौड़ की पत्नी सुदामा देवी गुरुवार सुबह घरवालों के लिए चाय बना रही थीं। तभी रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने घबराकर चूल्हे से दूरी बनाई और परिवार को आवाज लगाई। इसी बीच सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विस्फोट की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ आलापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत की स्थिति का जायजा लिया। सीओ आलापुर ने बताया कि “घरेलू सिलेंडर के फटने से एलवेस्टर की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के लिए सतर्क किया है। आग लगने के कारणों की प्राथमिक जांच गैस लीक और रेगुलेटर की खराबी मानी जा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!