अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Mar, 2023 07:00 PM

akhilesh yadav said  bjp government is humiliating and

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानो को अपमानित और प्रताड़ति कर रही है। यादव ने बुध...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानो को अपमानित और प्रताड़ति कर रही है। यादव ने बुधवार को कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है। ओलावृष्टि और असमय बरसात से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई, लेकिन किसानों को राहत देने से भाजपा सरकार लगातार मुंह चुराती नजर आई हैं। कर्ज, महंगाई और उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रत्येक किसान का नुकसान लाखों में हुआ। भाजपा सरकार केवल दो से तीन हजार मुआवजा देकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है। भाजपा सरकार औद्यानिक फसलों पर कोई मुआवजा नहीं दे रही है। बुन्देलखंड में ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 12 दिनों में 5 किसानों की जानें चली गई। तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली जबकि दो किसानों को दिल का दौरा पड़ गया। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के हित साधन के बजाय पूंजीघरानों के प्रति सहानुभूति रखती है। 
PunjabKesari
भाजपा सरकार की ‘फसल बीमा योजना‘ धोखा साबित हो रही है। इस फसल बीमा योजना से किसान को नहीं सिर्फ बीमा कम्पनियों को फायदा हो रहा है। किसानों के हिस्से की रकम भाजपा सरकार निजी बीमा कम्पनियों को बीमा के नाम पर दे रही है। मुआवजा एवं क्लेम के नाम पर बीमा कम्पनियां किसानों को क्लेम देने में आनाकानी कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!