फर्रुखाबाद में पेड़ पर लटकी मिलीं दो युवतियां, अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल; कहा- ‘महिला सुरक्षा पर सरकारी दावे जीरो’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 Aug, 2024 09:08 PM

akhilesh yadav raised questions on law and order

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो गया है।

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो गया है।

यादव ने मंगलवार को जारी बयान में फर्रूखाबाद में दो बच्चियों के शव पेड़ से लटके मिलने की घटना का संज्ञान लेते हुये कहा कि सरकार के सारे दावे फेल हैं। प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध के मामले में प्रदेश की स्थिति भयावह है। हर दिन कहीं सामूहिक दुराचार हो रहा है तो कहीं महिलाओं और बच्चियों की हत्या हो रही है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है। समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 डायल सेवा शुरू की गयी थी। इस सरकार में वूमेन पॉवर हेल्पलाइन सेवा को कमजोर कर दिया गया है।

बता दें कि जन्माष्टमी के आयोजन के बाद घर लौट रहीं दो युवतियों के शव एक बाग के पेड़ पर लटकते मिले थे। जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद की घटना संवेदनशील है। सरकार घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच कराए और हत्या के इस संदिग्ध मामले में आख्या प्रस्तुत करे। ऐसी घटनाओं से समाज में एक भयावह वातारण बनता है। राजनीति से ऊपर उठकर महिला सुरक्षा को एक गंभीर मुद्दे के रूप में उठाने का समय आ गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!