Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Mar, 2025 09:40 AM

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में गुरुवार को नेपाल से भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहे नीदरलैंड के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने यहां बताया कि नेपाल से भारत आ रहे पलास जोहान्स थियोडोरस...
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में गुरुवार को नेपाल से भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहे नीदरलैंड के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने यहां बताया कि नेपाल से भारत आ रहे पलास जोहान्स थियोडोरस (60) को गुरुवार सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोनौली इलाके में नियमित जांच के दौरान पकड़ा।
नेपाल से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हो रहा नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि एसएसबी की 66वीं वाहिनी के जवान भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 526 के पास सुंडी गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को साइकिल से आते देखा। जब वह भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया, तब जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास नीदरलैंड का पासपोर्ट तो मिला लेकिन भारतीय वीजा के कागजात और कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड के पासपोर्ट की वैधता अवधि 16 मार्च 2028 तक है। वहीं, उसके नेपाल के पर्यटक वीजा की वैधता अवधि 31 मई 2025 तक पाई गई है।
गिरफ्तार नीदरलैंड के नागरिक से पूछताछ जारी
सिंह ने बताया कि नीदरलैंड के नागरिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा था और भारत में घुसने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खुफिया ब्यूरो को मामले की जानकारी दे दी गई है।