Deoria News: खाद्य विषाक्तता के शिकार 45 विद्यार्थियों को अस्पताल से मिली छुट्टी, 15 अब भी निगरानी में

Edited By Imran,Updated: 08 Aug, 2024 06:58 PM

45 students who were victims of food poisoning

जिले में एक अस्पताल में खाद्य विषाक्तता के चलते भर्ती किये गये एक राजकीय विद्यालय के 45 विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 15 को अभी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देवरिया: जिले में एक अस्पताल में खाद्य विषाक्तता के चलते भर्ती किये गये एक राजकीय विद्यालय के 45 विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 15 को अभी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मेहरौना गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम स्कूल के 61 विद्यार्थियों को स्कूल का खाना खाने के बाद पेट दर्द तथा उल्टी-दस्त होने लगा। उसके बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों के अनुसार, बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने के बाद बुधवार को छात्र शिवम यादव (15) की मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया, "बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती 45 विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई थी। अब केवल 15 छात्र भर्ती हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

शुक्रवार तक उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी।" इस बीच, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने 15 वर्षीय स्कूली छात्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्थानीय भाजपा पदाधिकारी संतराज यादव ने कहा, "इस मामले में जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!