4 लोग घर में घुसे, हाथ-पैर बांधे...पति के सामने पत्नी को बनाया हवस का शिकार

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Feb, 2025 12:21 PM

4 people entered the house tied hands and legs

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर घर में घुसकर चार लोगों ने एक पति के सामने उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाया। उन्होंने हाथ-पैर बांध कर महिला के साथ सामूहिक...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर घर में घुसकर चार लोगों ने एक पति के सामने उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाया। उन्होंने हाथ-पैर बांध कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरिंदों ने पति को पकड़ लिया और बारी-बारी महिला के साथ रेप किया।

चीखती चिल्लाती रही महिला, दरिंदों को नहीं आई दया
यह घटना आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके की है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उनके घर में घुसकर चार लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की है। पीड़ित महिला ने बताया कि एक फरवरी की रात सलीम शाह, अरमान, आमीन और शानू घर में आ गए। सलीम शाह ने उसे पकड़ लिया। अन्य ने पति को दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद गलत काम किया। इस दौरान वो चीखती चिल्लाती रही, पति भी दरिंदों के आगे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों को तरस नहीं आया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने बनाया गंदा वीडियो...
पीड़ित महिला की शिकायत में ये भी बताया कि आरोपियों ने उसका गंदा वीडियो भी बनाया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शांत रहने के लिए कहा। दूसरे दिन फिर आरोपी घर में घुस गए और पीड़िता और उसके पति के साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पिता-पुत्र सहित अन्य हैं। आरोपी एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!