पटाखा छोड़ने के विवाद में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Sep, 2019 05:24 PM

2 killed 4 injured in a cracker quit dispute

उत्तर प्रदेश में बलिया में जन्मदिन की पार्टी पर पटाखा छोड़ने के बाद हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

बलियाः उत्तर प्रदेश में बलिया में जन्मदिन की पार्टी पर पटाखा छोड़ने के बाद हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि शुक्रवार रात ककरासो ग्राम की दलित बस्ती में सुनील के भांजे कार्तिक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस मौके पर खुशी में सुनील ने पटाखा फोड़ दिया, जिसकी चिंगारी सुनील के बड़े ताऊ धुरंधर के कच्चे मकान पर गिर गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, लेकिन उस समय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। कुछ देर सुनीता ने अपने मायके बहुता ग्राम में फोन कर घटना की जानकारी अपने पिता और भाई को दे दी। सुनीता के पिता और भाईयों ने साथ आए लोगों ने चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना में सुभाष 60 और रामाश्रय 50 की मौत हो गई और रवीना, संजय, संध्या और गौतम घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद इस मामले में सुनील कुमार ने 7 लोगों को नामजद कराया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!