4 hours ago
5 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
यूपी उपचुनाव: सभी 11 सीटों पर मतगणना खत्म, जानिए किस सीट पर किसने मारी बाजी
Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Oct, 2019 05:39 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर मजबूत बढ़त बना रखी थी जो अंतत: कायम रही।
यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर मजबूत बढ़त बना रखी थी जो अंतत: कायम रही। कुल 11 सीटों में बीजेपी ने 9 जबकि समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं पहली बार उपचुनाव में दांव आजमा रही बसपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बसपा को एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट से बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा लगातार निर्णायक बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन अंतत: सपा प्रत्याशी सुभाष राय से 823 वोटों से हार गईं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो सहारपुर की गंगोह सीट को छोड़कर कहीं भी उसका खास प्रर्दशन देखने को नहीं मिला। अंतत: उसके भी खाते में एक भी सीट नहीं गई।आइए जानते हैं इस उपचुनाव में किस सीट से किस पार्टी के उम्मीदवार ने लहराया जीत का परचम-
1. सपा ने भाजपा से छीनी जैदपुर सीट बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उपचुनाव परिणाम में सपा के गौरव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अम्बरीश को 4165 मतों से पराजित किया। गौरव को 78,172 मत मिले, जबकि अम्बरीश ने 74,007 वोट हासिल किये। कांग्रेस के तनुज पुनिया 43,983 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सपा ने यह सीट भाजपा से छीनी है। यह सीट भाजपा विधायक उपेन्द्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। जैदपुर क्षेत्र सपा के छत्रप बेनी प्रसाद वर्मा का गढ़ रहा है। 2.रामपुर: आजम का किला ढहा नहीं पाई बीजेपी सपा के दिग्गज नेता आजम खान का किला चाहकर भी बीजेपी नहीं ढहा पाई। यहां आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को बड़ी जीत मिली है। तंजीन फातिमा ने बीजेपी प्रत्याशी भरत भूषण गुप्ता को करारी शिकस्त दी है। यहां पहले की राउंड में तंजीन फातिमा ने बढ़त बना रखी थी जो अंतत: कायम रही।
3.बीजेपी प्रत्याशी सुरेश तिवारी जीते लखनऊ कैंट: इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने जीत दर्ज की है। सुरेश तिवारी ने सपा प्रत्याशी अशीष चतुर्वेदी को हराकर एक बार फिर बीजेपी का कमल खिलाया है। बता दें कि यह सीट उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज से सांसद चुने जाने के बाद से खाली हुई थी। 4-बीजेपी ने कांग्रेस के नोमान मसूद को हराया गंगोह(सहारनपुर): बीजेपी प्रत्याशी कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि नोमान मसूद ने कई राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी से आगे रहे लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद ने आरोप लगाया कि उन्हें काउंटिंग केंद्र से बीजेपी ने भगा दिया। जिसपर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने योगी सरकार पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया है। 5.शुरुआती बढ़त के बाद हारीं बसपा की छाया वर्मा जलालपुर(अंबेडकर नगर): इस सीट पर सपा प्रत्याशी सुभाष राय ने बसपा की छाया वर्मा को कड़ी टक्कर में 823 वोट से हराया है। छाया वर्मा शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन आखिरी राउंड में उसे बरकरार नहीं रख सकीं। अंतत: उन्हें सपा प्रत्याशी से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि अंबेडकर नगर बसपा का गढ़ माना जाता है। 6- इग्लास(अलीगढ़): बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने बसपा प्रत्याशी अभय कुमार को कांटे की टक्कर के बाद शिकस्त दी है। इस सीट पर शुरु से ही बसपा प्रत्याशी को बढ़त मिल गई थी लेकिन अंतत: कायम नहीं रख पाए। कई राउंड तक आगे रहने के बावजूद अंत के कुछ राउंड में पिछड़ गए। अंतत: बसपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। 7- घोसी(मऊ)-बीजेपी प्रत्याशी विजय राजभर ने जीत हासिल की है। पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय राजभर चुनाव से पहले काफी चर्चा में रहे थे।
8- मानिकपुर(चित्रकूट): बीजेपी प्रत्याशी आनंद शुक्ला ने दर्ज की जीत 9- प्रतापगढ़ सदर: अपना दल के राजकुमार पाल जीते। 10- बलहा(बहराइच): बीजेपी प्रत्याशी सरोज सोनकर ने दर्ज की जीत।
कर्नाटक में कांग्रेस ने मारी बाजी, MLC चुनाव में जीती 5 सीटें... जानिए BJP का हाल
दिल्ली BJP में संगठनात्मक बदलाव, 11 जिलों के पदाधिकारियों की सूची जारी
Ear Ringing: कान में सीटी या भिनभिनाहट की आवाज को न करें नजरअंदाज, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है...
11-गोविंदनगर(कानपुर): बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी की जीत।
Crime News: हमीरपुर में युवक ने दी जान, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ट्रेनिंग के दौरान ट्रैक पर गिरकर बेहोश हुईं 11 महिला सिपाही, मची अफरा-तफरी
झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 11 लोगों की मौ'त; मृतकों में 10 साल की बच्ची और तीन...
4400 मजदूरों को CM धामी की बड़ी सौगात, DBT के जरिए खातों में भेजे 11 करोड़ रुपए
कर्नाटक काउंसिल चुनाव में DK शिवकुमार बने 'सिकंदर', BJP-JDS में क्रॉस-वोटिंग के बीच कांग्रेस ने...
होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 11 लोगों को पकड़ा
यूपी में सियासी हलचल तेज: समय से पहले हो सकते हैं विधान चुनाव, जानिए क्या है इसकी वजह?
OTP और फिंगरप्रिंट के एक्टिवेट का झंझट खत्म: अब चेहरा दिखाते ही खुल जाएगा PF Account, जानें नया नियम
Delhi Child harassment: टैक्सी ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची को किडनैप कर किया यौन शोषण, हत्या कर...
Meerut : होटल के कमरों में चल रहा था गंदा खेल... पुलिस ने देर रात मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में...
USD $
29/06/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में आ रही बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में धन लाभ होने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अचानक कोई नया अवसर मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। उधार पर दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों की किसी बड़ी कंपनी के साथ डील हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाकर चलें। कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिली सफलता माता-पिता की प्रसन्नता का कारण बन सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम आज...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव बातचीत से खत्म हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहायता मिल...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज क्रोध करने से बचें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes