Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 May, 2023 04:58 PM

Sakshi Case Delhi, राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के प्रेमी साहिल ने दिया। जिसे यूपी के बुलं...
दिल्ली/ बुंलदशहर, Sakshi Case Delhi: राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के प्रेमी साहिल ने दिया। जिसे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि साहिल से लड़की की कहासुनी हो गई थी। इसी बात से वो इतना भड़का कि लड़की पर चाकू और पत्थर से करीब 40 वार किए गए। हैरानी वाली बात ये है कि साहिल गली में लड़की को चाकू से गोद रहा था, मगर कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया। इसी का फायदा उठाकर वो वारदात को अंजाम देकर भाग गया था।

इस वारदात को लेकर डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है।...जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए, आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।"

उल्लेखनीय है कि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक युवक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता नजर आ रहा है। वीडियो में मौत के इस मंजर को जिसने भी देखा वो सिरह उठा, युवक जब वारदात को अंजाम दे रहा था तो आस-पास खड़े लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने भी बीच बचाव नहीं किया। मृतक लड़की की उम्र महज 16 साल की है।