राहुल गाँधी का सिर्फ अहंकार है वर्ना सदस्यता पहले भी गई हैः मनोज तिवारी

Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Mar, 2023 09:12 PM

rahul gandhi has only arrogance manoj tiwari

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा और खारिज सदस्यता को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गाँधी का सिर्फ अहंकार है। ऐसा नही कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गयी है। 2019 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार...

मिर्ज़ापुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा और खारिज सदस्यता को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गाँधी का सिर्फ अहंकार है। ऐसा नही कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गयी है। 2019 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी की सदस्यता गई थी। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। भारतीय जनता पार्टी ने किसी को दोष नहीं दिया था। प्रह्लाद लोधी को कहा गया कि आप हाईकोर्ट चले जाइए। 2 से ढाई महीने में ही कोर्ट ने उन्हें सुनकर बहाल कर दिया।

PunjabKesari

कानून का पालन करें राहुल गांधी
मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही जिस दिन उनको (प्रह्लाद लोधी) को सजा सुनाई गई थी, उसके दूसरे दिन ही विधानसभा की सदस्या खत्म होने का सार्टीफिकेट दिया था। कांग्रेस की इतनी छोटी याददास्त नहीं होनी चाहिए। आप भी कानून का पालन करिए। यह निचली अदालत का फैसला है। आपको लगता है कि ओबीसी समाज को गाली देना जन्मसिद्ध अधिकार है तो जा कर हाईकोर्ट से कहिए।

PunjabKesari

अरविंद केजरीवाल कभी भी जा सकते हैं जेल
अरविंद केजरीवाल भी राहुल गांधी की खारिज हुई सदस्यता का विरोध कर रहे हैं। कह रहे हैं कि मोदी जी अन्याय कर रहे हैं के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी भी जेल जा सकते हैं। वह भ्रष्टाचारियो के बहुत बड़े सरदार हैं। उनके दो सबसे करीबी जेल में है। उन्हें अभी तक लग रहा  था कि केजरीवाल उन्हें बचाएंगे। अब हालत यह कि कभी भी वह दोनों बता दें कि असली मास्टरमाइंड यही हैं।बता दें कि मनोज तिवारी  राम नवमी के अवसर पर मिर्ज़ापुर राम नवमी के शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!