दीपावली के मौके पर बेटे को गिफ्ट देने पहुंचा पिता, पत्नी ने मिलने नहीं दिया तो धरने पर बैठा

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Nov, 2020 02:29 PM

noida father sitting on dharna to meet son

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां दीपावली के मौके पर बेटे को उपहार देने के लिए पिता भूख हड़ताल पर बैठा है। उसकी पत्नी उसे बेटे से मिलने नहीं दे रही है।

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां दीपावली के मौके पर बेटे को उपहार देने के लिए पिता भूख हड़ताल पर बैठा है। उसकी पत्नी उसे बेटे से मिलने नहीं दे रही है। सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह धरना पर बैठा हुआ है। दीपावली पर बच्चे से मिलने की जिद लेकर भूख हड़ताल से नहीं उठने की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

विवाद के बाद से अलग अलग रह रहे हैं पति-पत्नी
मूलरूप से बुलंदशहर निवासी राहुल गुप्ता (36) सेक्टर-105 में रहते हैं और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनकी शादी दिल्ली निवासी दीप्ति अरोरा (34) से वर्ष 2009 में हुई थी। पत्नी दिल्ली स्थित एक कॉलेज में लाइब्रेरियन है। शादी के बाद कुछ वर्ष उन्हें एक बेटा हुआ। बेटा होने के बाद पत्नी का उनके साथ विवाद शुरू हो गया और दोनों लोग अलग रहने लगे। दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी। तलाक से पूर्व कोर्ट ने बेटे को पत्नी के पास ही रहने का आदेश दिया और उन्हें सप्ताह में एक दिन रविवार को बेटे से मिलने की अनुमति दी। कोर्ट का आदेश मानते हुए वह प्रति सप्ताह बच्चे से मिलते रहते हैं। ऐसा आठ वर्ष से चल रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीने से पत्नी बेटे से मिलने नहीं दे रही है। 

PunjabKesari

दीपावली पर बेटे के लिए गिफ्ट, कपड़े लेकर पहुंचा है पिता 
दीपावली के पर्व पर पिता अपने 8 वर्षीय बेटे के लिए कपड़े, गिफ्ट, खिलौने लेकर पहुंचा है लेकिन पत्नी ने मिलाने से इनकार कर दिया है। दुखी पिता सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में बेटे के साथ रही रहने वाली पत्नी के घर के बाहर धरने पर बैठ गया है। जबतक पत्नी बेटे से मिलने नहीं देती वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। युवक का कहना है कि वह दीपावली के पर्व पर बच्चे से मिलकर उसे उपहार और कुछ कपड़े देना चाहते हैं।

कोर्ट ने बेटे से मिलने देने के लिए किया है इनकार: महिला 
उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। महिला का कहना है कि कोर्ट ने उसके पति को बच्चे से मिलने देने से मना किया है, इसलिए वह बच्चे को मिलने नहीं दे रही है। फिलहाल महिला से विनती करके बच्चे को पिता से मिलने देने की अपील की गई है। व्यक्ति को भूख हड़ताल से उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!