Fatehpur News: UP के शख्स को 40 दिनों में 7 बार सांप ने काटा, मामले की जांच के लिए टीम गठित

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jul, 2024 02:23 PM

fatehpur news up man bitten by snake for seventh time in 40 days

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 24 वर्षीय एक शख्स को कथित तौर पर 40 दिनों में सातवीं बार सांप ने काटा। शख्स की पहचान विकास दुबे के रूप में हुई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरि ने कहा कि पीड़ित ने...

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 24 वर्षीय एक शख्स को कथित तौर पर 40 दिनों में सातवीं बार सांप ने काटा। शख्स की पहचान विकास दुबे के रूप में हुई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरि ने कहा कि पीड़ित ने अधिकारियों से वित्तीय मदद की गुहार लगाई है।

'हर शनिवार एक शख्स को काटता है सांप'
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि जब कलेक्ट्रेट आया तो पीड़ित ने रोते हुए कहा कि उसने सांप के काटने के इलाज के लिए बहुत पैसा खर्च किया था अब उसने अधिकारियों से वित्तीय मदद मांगी है। राजीव नयन गिरि ने कहा कि मैंने उसे सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी, जहां उसे मुफ्त में एंटी-स्नेक वेनम मिल सकता है।  उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत अजीब है कि हर शनिवार को एक शख्स को सांप काटता है।

'क्या यह वास्तव में एक सांप है जो युवक को काट रहा?'
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरि ने कहा कि हमें अभी भी यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या यह वास्तव में एक सांप है जो उसे काट रहा है। हमें उस डॉक्टर की योग्यता भी देखनी होगी जो उसका इलाज कर रहा है। हर शनिवार को एक व्यक्ति को सांप काटे और उस व्यक्ति को हर बार एक ही अस्पताल में भर्ती कराया जाए और सिर्फ एक दिन में ठीक हो जाए, यह बहुत अजीब लगता है।

मामले की जांच के लिए बनाई गई 3 डॉक्टरों की टीम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आगे कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाने के बारे में सोचा, जिसके बाद मैं लोगों को मामले की सच्चाई बताऊंगा। अधिकारियों के मुताबिक, हर बार जब सांप ने विकास दुबे पर हमला किया, तो उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद वह ठीक हो गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!