Hardoi News: 11 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी, खेत में दरिंदे ने किया दुष्कर्म

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Oct, 2024 03:11 PM

brutality with an 11 year old minor in hardoi

Hardoi News:उम्र महज 11 साल... ना दुनिया की समझ और ना ही दुनियादारी की...उसने अभी दुनिया को देखना शुरू किया था लेकिन उसे क्या पता था कि समाज में घात लगाए बैठे इस दरिंदे की निगाह अब उस पर ही टिकी है। उसे क्या पता था कि जो दुनिया बाहर से इतनी खूबसूरत...

Hardoi News:(मनोज) उम्र महज 11 साल... ना दुनिया की समझ और ना ही दुनियादारी की...उसने अभी दुनिया को देखना शुरू किया था लेकिन उसे क्या पता था कि समाज में घात लगाए बैठे इस दरिंदे की निगाह अब उस पर ही टिकी है। उसे क्या पता था कि जो दुनिया बाहर से इतनी खूबसूरत और रंगीन दिख रही है वो असल में बेहद ही बेरंग है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरदोई जिले की उस 11 साल की मासूम बच्ची की जिसको समाज के एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

खेत में ले जाकर युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म
दरअसल, मामला जिले के थाना टडियावां इलाके के एक गांव का है। जहां एक 11 साल की मासूम किसी काम से बाग में जा रही थी कि तभी गांव का एक युवक वहां आया और इसे जबरन उठाकर झाड़ियों में ले गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता दरिंदा बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया।

आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां भेजा। जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पीड़िता को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर उपचार न किए जाने का आरोप लगाया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और साथ ही कई टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द से आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!