आजादी के बाद लिए गए निर्णयों से देश को हुआ काफी नुक्सान: जेपी नड्डा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Jan, 2020 02:56 PM

bjp president jp nadda will rally in agra to eradicate confusion about caa

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आगरा पहुंच गए हैं। वह नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद हैं...

आगरा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा ताजनगरी आगरा पहुंचे। यहां नागरिकता कानून के समर्थन में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाऊंगा। जहां तक कार्यकर्ताओं की बात है उनका पूरा मान सम्मान रखा जाएगा। नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद लिए गए निर्णयों से देश को काफी नुक्सान हुआ है। 70 साल से लटके मामले का काम 8 महीने में पूरा हुआ है। ये काम सिर्फ इच्छाशक्ति की वजह से हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टियां कार्यकर्ताओं के आधार पर खड़ी हैं। कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान रखा जाएगा। नड्डा ने कहा कि प्रभारी बनने के बाद उन्होंने पहली बार आगरा में बैठक की थी। वहीं आज बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा आएं हैं।

गौरतलब है कि सीएए के विरोध में राज्य के कई जिलों में धरना प्रदर्शन जारी है। जिसे कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य राजनीतिक दलों का परोक्ष रूप से समर्थन प्राप्त है वहीं भाजपा ने सीएए के प्रति भारतीयों को निश्चिंत रहने का भरोसा दिलाते हुए इसे विपक्षी दलों का प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया है। भाजपा के नेता प्रदेश के अलग अलग जिलों में जनसभा कर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक कर रहे है।

इस क्रम में मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री ने लखनऊ मे जनसभा की थी। पार्टी काशी, गोरखपुर, अवध में रैली आयोजित कर चुकी है जबकि आज कानपुर और मेरठ में जनसभाये आयोजित की गयी। शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे नड्डा का नोएडा से लेकर आगरा तक कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जायेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!