चतराः कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Edited By Diksha kanojia,Updated: 23 May, 2020 01:36 PM

two policemen including station incharge suspended for negligence in duty

झारखंड के चतरा जिले में लावालौंग थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

चतराः झारखंड के चतरा जिले में लावालौंग थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने अफीम बरामदगी मामले में लापरवाही बरतते हुए बरामद रुपयों को प्रस्तुत करने के बजाए छिपाकर आपस मे बांटने के आरोपी लावालौंग थाना प्रभारी श्रीराम राम और प्रशिक्षु दारोगा शशिकांत साहू को निलंबित कर दिया है।

साथ ही मामले में दोषी मानते हुए दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!